गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज बस स्टैंड के पास से अरमान अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0-288/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

अरमान अहमद अंसारी, पुत्र मैनूल हक अंसारी, निवासी मौखाली चांद खान पारा संतरागा छी, थाना जगाछा, जनपद हावड़ा, पश्चिम बंगाल।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।