गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र में बच्ची द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-324/2026 के तहत धारा 108/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार, घटना के अनावरण एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 30 सितंबर 2026 को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने मामले से संबंधित अभियुक्तों अनस कुरैशी (18 वर्ष) तथा एहसान अहमद उर्फ अंजू (25 वर्ष) को मंगल बाजार नई बस्ती स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एहसान अहमद उर्फ अंजू के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है, जिनमें आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मय हमराह तथा उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह, थाना मुहम्मदाबाद शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

