गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने मंदिर में शिवचर्चा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु का मंगलसूत्र (लॉकेट) भी बरामद किया है।

मामला ग्राम सहेड़ी स्थित सरसोइया बाबा मंदिर का है, जहां 22 अगस्त 2026 को शिवचर्चा में शामिल एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक औरंगजेब खां ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित अभियुक्ता काजल पुत्री अशोक राम उर्फ लंगड़, निवासी ग्राम परसही, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 40 वर्ष को ग्राम रेवसा जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र (लॉकेट), पीली धातु बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 औरंगजेब खां, थाना नन्दगंज

का0 श्रीराम, थाना नन्दगंज

म0का0 अंजली सिंह, थाना नन्दगंज

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंदिर में हुई चोरी का खुलासा होने के साथ ही चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।