गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय सिविल जज (SD) (FTC), गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में ग्राम बारा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

सूरज पुत्र दिलीप, निवासी ग्राम बारा, थाना गहमर, गाजीपुर।

सूर्यनाथ राम पुत्र सेठराम, निवासी ग्राम बारा, थाना गहमर, गाजीपुर।

श्रीराम पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम बारा, थाना गहमर, गाजीपुर।

 दर्ज मुकदमे का विवरण

मु0अ0सं0 252/2023, धारा 147, 323, 504, 506 IPC, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

पुलिस ने तीनों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

चौकी प्रभारी बारा उ0नि0 श्री इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

 वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, गहमर पुलिस की कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप।