गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद चन्दन सिंह के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल चन्दन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
मामले में मृतक के भाई पंकज सिंह की तहरीर पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 3(5), 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस लगातार वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरेजी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के पास घेराबंदी कर चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विकास सिंह (37 वर्ष) पुत्र सुरेश सिंह, निवासी रायसेनपुर, थाना गहमर, गाजीपुर।
2. नरेन्द्र यादव (52 वर्ष) पुत्र बालबचन यादव, निवासी सायर, थाना गहमर, गाजीपुर।
3. बृजेश कुमार गुप्ता (43 वर्ष) पुत्र चन्द्रदेव गुप्ता, निवासी सायर, थाना गहमर, गाजीपुर।
4. किशन चौधरी उर्फ कृष्णा चौधरी (25 वर्ष) पुत्र घरभरन चौधरी, निवासी सायर, थाना गहमर, गाजीपुर।
पुलिस टीम ने दिखाई सक्रियता
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं उनके हमराह पुलिसकर्मी, थाना गहमर शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शराब के विवाद से शुरू हुई मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी को गहमर पुलिस की अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

