गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक कृपा शंकर मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखदेव राम पुत्र स्व. फूलचन्द राम, निवासी ग्राम तालखुदिया, थाना करीमुद्दीनपुर, उम्र करीब 57 वर्ष तथा रामविलास पुत्र गंगा विसुन, निवासी ग्राम मुहम्मदपुर माधोपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, उम्र करीब 56 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध माननीय अपर सिविल जज (जू0डि0), कोर्ट संख्या-02, मुहम्मदाबाद से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया और संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।