गाजीपुर, 27 अगस्त 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बेचू बिन्द एवं भृगु बिन्द, पुत्रगण मनू बिन्द, निवासी ग्राम भागीपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

दोनों के विरुद्ध मा. न्यायालय जेएम-03 के फौजदारी वाद संख्या 817/26 में धारा 147, 148, 323, 324, 352, 504 एवं 506 भादवि के तहत वारंट जारी था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।