गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान उदय यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम बरहट, थाना शादियाबाद, गाजीपुर को ग्राम अंकरांव से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

मामले में थाना शादियाबाद पर मु0अ0सं0 258/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

 01 अवैध तमंचा .315 बोर

 02 जिंदा कारतूस .315 बोर

पुलिस टीम:

उ0नि0 अमरेश कुमार मिश्र मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर।

 पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।