जमानियां। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह और 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अगस्त 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य संगठनों द्वारा भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रमुख आयोजन दरौली होते हमीदपुर लठिया, हेतिमपुर बिंद मोड़ होते एनएच 24 होते बडेसर गांव के पास तिरंगा यात्रा पहुंचा। जिसके बाद भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ता गया। इसके बाद जमानियां तहसील मुख्यालय होते कस्बा बाजार और पांडेय मोड़ तक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिनमें भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता में अरविंद सिंह, गिरधारी सिंह, विष्णु प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सुनील सिंह संदीप बिंद, अवधेश कुशवाहा, मदन भारती, अश्वनी सिंह मिथिलेश सिंह, ललिता देवी, रविन्द्र कुमार राय,मनोज कुमार राय,संजय कुमार गुप्ता राजेंद्र गिरी के साथ तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा रैली निकाली। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाना। साथ ही नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का माहौल तैयार करना। इसके साथ स्वतंत्रता सेनानियों और अमर सपूतों के बलिदान को याद करना है। सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य संगठनों द्वारा भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल रहे हैं। यह राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्राएं 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच आयोजित की जा रही हैं।देशभक्ति का माहौल: इन यात्राओं में भारत माता की जय और वंदे मातरम् नारों के साथ भारी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे नजर आए। उक्त मौके पर अरविंद सिंह, गिरधारी सिंह, विष्णु प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सुनील सिंह संदीप बिंद, अवधेश कुशवाहा, मदन भारती, अश्वनी सिंह मिथिलेश सिंह, ललिता देवी, रविन्द्र कुमार राय,मनोज कुमार राय,संजय कुमार गुप्ता राजेंद्र गिरी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।