गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई मा. न्यायालय सिविल जज (SD) (FTC), गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई।

पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी बारा उ0नि0 श्री विनोद कुमार ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए सन्नी कश्यप पुत्र चन्द्रमा, निवासी ग्राम कारोबीर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

यह है अभियुक्त का विवरण

नाम: सन्नी कश्यप

पिता: चन्द्रमा

निवासी: ग्राम कारोबीर, थाना गहमर, गाजीपुर

मामला: NBW, धारा 170/126/135 BNSS, थाना गहमर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।