गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने महादेव घाट, ग्राम सायर में चंदन सिंह की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भदौरा बस स्टैंड के पास से वांछित अभियुक्त विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ को गिरफ्तार किया।

विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ, पुत्र चन्द्रहाश जायसवाल, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना गहमर में मु0अ0सं0 182/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

पुलिस की इस कार्रवाई को चंदन सिंह हत्याकांड की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।