गाजीपुर। जनपद में मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है। दामिनी ऐप से प्राप्त अलर्ट के अनुसार गाजीपुर इस समय रेड जोन में है और सदर एवं सैदपुर तहसील के आसपास अगले 07 मिनट के भीतर आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। हवा के रुख के अनुसार प्रभावित क्षेत्र अथवा तहसील में बदलाव भी संभव है।

 प्रशासन की अपील—सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

लोग तत्काल पक्के मकान के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें। आंधी-तूफान या बिजली चमकने के दौरान टीन शेड, खुले स्थान और ऊंचे पेड़ों के नीचे बिल्कुल न जाएं।

दामिनी और सचेत ऐप से पाएं आपदा संबंधी अलर्ट

जनहित में लोगों से अपील की गई है कि आकाशीय बिजली की चेतावनी और इससे होने वाले नुकसान से बचाव के लिए दामिनी ऐप का उपयोग करें। वहीं विभिन्न आपदाओं से संबंधित चेतावनी एवं अलर्ट की जानकारी के लिए सचेत ऐप का प्रयोग करें।

 अलर्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण चेतावनी को अधिक से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुपों एवं लोगों तक प्रसारित करें, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 जरूरी संदेश: आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।