पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुकदमे में वांछित चल रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार, 10 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना भांवरकोल में पंजीकृत मु0अ0सं0-132/2026 में वांछित पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

अभिमन्यू भारती उर्फ मोनू उर्फ मन्नू पुत्र बब्बन राम, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर।

आशीष भारती पुत्र जगदयाल राम, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर।

रोहित कुमार पुत्र बब्बन राम, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर।

भीमसेन कुमार भारती पुत्र जगदयाल राम, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर।

राजेश कुमार पुत्र हरिनाथ राम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर।

 दर्ज मुकदमा

मु0अ0सं0-132/2026

धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस

थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे से संबंधित दर्ज है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे मय हमराह, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।

भांवरकोल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में वांछित चल रहे पांचों आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस गया है।