गाजीपुर। जिले के युवा कबड्डी खिलाड़ियों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी चयन/ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

ट्रायल प्रातः 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में होगा। इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकेंगे।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा। खास बात यह है कि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

 ये है पात्रता

जन्मतिथि: 01 जनवरी 2007 के बाद की होनी चाहिए।

अधिकतम वजन: 75 किलोग्राम या उससे कम।

खिलाड़ी को निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिले के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों के लिए यह चयन प्रक्रिया अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच साबित हो सकती है। आयोजकों ने पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।