गाजीपुर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), गाजीपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले में विजन इंडिया के सहयोग से देश की प्रतिष्ठित कंपनियों हिन्डालको, सुब्रोस, ग्लोबल ऑटो टेक और ग्लोबल एल्यूमिनियम ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
रोजगार मेले में लगभग 110 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 72 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया।
युवाओं के लिए आयोजित इस रोजगार मेले ने नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन से युवाओं में उत्साह का माहौल रहा।
जिला सेवायोजन कार्यालय की यह पहल स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

