गाजीपुर। पुलिस लाइन्स गाजीपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की गरिमामयी उपस्थिति में क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन, ड्रेसिंग रूम एवं स्टोर रूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नवनिर्मित सुविधाओं से पुलिसकर्मियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। इससे पुलिस बल के बीच खेल भावना, फिटनेस और टीम भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन्स क्रिकेट स्टेडियम में जुड़ी नई सुविधाएं निश्चित रूप से पुलिसकर्मियों के खेल प्रतिभा को निखारने और फिटनेस को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।