गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 गोवंश एवं एक पिकअप वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर मय हमराह पुलिस टीम ने गोडउर से तलखुदिया जाने वाले मार्ग पर ग्राम तलखुदिया के सिवान में घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP61 T 3599 को पकड़ा। वाहन से 3 गोवंश बरामद किए गए। मौके से निरंजन यादव पुत्र प्रसीधन यादव, निवासी ग्राम चकगनी, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना करीमुद्दीनपुर में मु0अ0सं0-207/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
03 राशि गोवंश
01 पिकअप वाहन संख्या UP61 T 3599
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर मय हमराह पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध एवं गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

