गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 78 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी बारा, मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा पुलिया के पास से छठू कुमार भारती (28 वर्ष) निवासी खिलाफतपुर, थाना मुफस्सिल, चौसा, जनपद बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 45 पाउच देशी शराब और मोटरसाइकिल संख्या BR 44 S 6839 बरामद हुई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने कर्मनाशा नदी पर स्थित पुल के पास से चन्द्र मोहन (27 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी खिलाफतपुर, थाना मुफस्सिल, चौसा, जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 33 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई।
कुल बरामदगी
78 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब
01 मोटरसाइकिल — BR 44 S 6839
02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गहमर में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छठू कुमार भारती के विरुद्ध मु0अ0सं0 173/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम तथा चन्द्र मोहन के विरुद्ध मु0अ0सं0 174/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी बारा, मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।

