गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 172/2026, धारा 296 बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कामाख्या मंदिर के पास से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, चौकी प्रभारी कामाख्या उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार अभियुक्त

विकास यादव (19 वर्ष) पुत्र कैलाश यादव, निवासी गोपालपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर।

सोनू राजभर (20 वर्ष) पुत्र विनोद राजभर, निवासी डोडसर, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।

सत्यकीत शशिकांत यादव (23 वर्ष) पुत्र नन्द यादव, निवासी मरदह डोडसर, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त मु0अ0सं0 172/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS), थाना गहमर से संबंधित हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 संजय कुमार यादव, चौकी प्रभारी कामाख्या, मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।