गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, लोहे का पाइप, लोहे का कड़ा, मोबाइल फोन, नकदी और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव व उ0नि0 सलाहुद्दीन मय हमराह को मुखबिर खास से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम पलिवार से हरिजन बस्ती एवं ग्राम गदाईपुर जाने वाले तिराहे से चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त
1. विवेक सिंह उर्फ बग्गड़ (22 वर्ष)
पुत्र सुदामा सिंह, निवासी मोकलपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
2. सुगम उर्फ हर्ष वर्मा (18 वर्ष)
पुत्र सिकन्दर वर्मा, निवासी मोकलपुर टोला उसरताला, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
3. अमन सिंह (23 वर्ष)
पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उर्फ धुरंधर सिंह, निवासी तरवां बड़कापुरा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
4. जग्गू यादव (22 वर्ष)
पुत्र हरिहर यादव, निवासी शिवरामपुर (रामवन), थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
🔥 बरामदगी ने बढ़ाई कार्रवाई की गंभीरता
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और लोहे का कड़ा, एक अवैध देशी तमंचा मय एक जिंदा कारतूस .315 बोर, तीन मोबाइल फोन और 1,040 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर संख्या UP50DC4339 और अपाचे संख्या UP50BX5364 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
चारों अभियुक्त मु0अ0सं0 130/2026, धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस एवं बढ़ाई गई धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर में वांछित चल रहे थे।
📋 आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विवेक सिंह उर्फ बग्गड़ के खिलाफ बहरियाबाद के वर्तमान मुकदमे के अलावा वर्ष 2024 में थाना तरवां में भी मुकदमा दर्ज है। जग्गू यादव के खिलाफ बहरियाबाद के वर्तमान मुकदमे के साथ थाना भुड़कुड़ा में वर्ष 2020 और 2021 के मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। वहीं अमन सिंह और सुगम उर्फ हर्ष वर्मा के आपराधिक इतिहास में वर्तमान मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव एवं उ0नि0 सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

