गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में लदे 03 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के कब्जे से 0.315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम सोनाड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवथही पुलिया, ब्रह्मानन्द इंटर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन से गोवंश ले जाए जा रहे हैं।
सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिन्द्रा पिकअप संख्या UP64AT9499 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन पर लदे 03 गोवंशीय पशु, 03 रस्सियां तथा आरोपी अंकित कुमार गौतम के कब्जे से एक 0.315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (22 वर्ष), निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी तथा अंकित कुमार गौतम (लगभग 26 वर्ष), निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता पाण्डेपुर, वाराणसी के रूप में हुई है।
मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 171/26 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
01 महिन्द्रा पिकअप वाहन — UP64AT9499
03 गोवंशीय पशु
01 तमंचा 0.315 बोर
01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर
03 रस्सियां
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 दयाशंकर सिंह मय हमराह, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।
भांवरकोल पुलिस की लगातार कार्रवाई से पशु तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान को मजबूती मिली है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

