लहना तिराहे के पास चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को सोमवार, 10 अगस्त 2026 को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लहना तिराहे के पास चेकिंग के दौरान 42 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिवपूजन मय हमराहियान द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पन्तू चौधरी पुत्र राजनाथ चौधरी, निवासी ग्राम शायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को पकड़ा गया।

 भारी मात्रा में शराब बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 42 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम टेट्रा पैक बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 170/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: पन्तू चौधरी पुत्र राजनाथ चौधरी
निवासी: ग्राम शायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर
उम्र: करीब 41 वर्ष

बरामदगी

42 पाउच देशी शराब ब्लू लाइम टेट्रा पैक

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 शिवपूजन मय हमराह — थाना गहमर, जनपद गाजीपुर

गहमर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।