गाज़ीपुर। आज गाजीपुर शहर के शहनाई पैलेस में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल गाजीपुर के तत्वावधान में पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन व नव मनोनीत जिले कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनूप शुक्ला के साथ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ पूर्वांचल के सम्मानित व्यापारियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला जी का प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र बड़ी माला से जोरदार स्वागत जिले के व्यापारियों ने किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा व्यापारी राजनैतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है
व्यापारी जी एस टी दे कर सरकार के खजाने भर रहा है जिससे सरकार विकास कार्य करती है
30 प्रतिशत व्यापारी वोट दे कर सरकार बनवाता है परंतु व्यापारी पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है
तथाकथिक अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न पुरजोर तरीके से कर रहे है वो अधिकारी सावधान हो जाए
उत्पीड़न नहीं रुका तो व्यापारी उत्पीड़न कर रहे अधिकारियों का कार्यालय के साथ घरों का भी घेराव करेंगे
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की मांगो को सरकार तक पहुंचने के लिए व्यापारी सम्मेलन, व्यापारी अधिकार रैली, व्यापारी अधिकार यात्रा निकला कर व्यापारियों को मजबूत किया है
पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन व्यापारियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा
2027 विधान सभा चुनाव में व्यापारियों की अहम भूमिका होगी
व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन, ऑन लाइन शापिंग पर छोटे मध्यम व्यापारियों को बूस्टर पैकेज, मंडी शुल्क की समाप्ति, व्यापारियों को राजनैतिक हिस्सेदारी, समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
प्रदेश महासचिव असलम खान ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जी॰यस॰टी॰ के दायरे में सरकार ले आए ।
युवा प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव ने कहा कि सरकार को आन लाइन बिजनेस के सापेक्ष में लघु और मध्यम उद्योगों व व्यापारियों को प्रोत्साहन हेतु व्यापक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर रोज़गार से जोड़ा जाये ।
सत्यभामा मिश्रा ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री बृजेन्द्र राय जी कहा कि विश्वास के आधार पर ही संगठन, समाज और देश विकास के पथ पर अग्रसर होता है साथ जिला संरक्षक सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला युवा अध्यक्ष नवीन वर्मा, नगर अध्यक्ष बृज भूषण नाथ, उत्तम चौधरी, फारूक अंसारी, शकील खान, फ़ैज़ खान, संजीव कुमार, मीनाक्षी शर्मा, वर्षा यादव, विभा पाल, पूजा गौतम, मुकेश सिंह, लाल बहादुर कश्यप, शाबान अंसारी, जावेद जमील, सुनील शुक्ला, राजेश उपाध्याय, आनंद पांडे, ईश्वर चंद्र कुशवाहा सहित गणमान्य व्यापारी नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन बादशाह राही ने किया ।

