जमानियां। कुमार लॉन में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 379 विधान सभा यूनिट बसपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सम्मेलन में बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया। पूर्व विधान सभी के प्रत्याशी रहे। परवेज खान ने कहा कि बहन जी की सरकार में हर वर्ग खुश था। और चारों ओर विकास हो रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम बुधवार को आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया गया। 2027 में बहनजी को एक बार फिर यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए। उनका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। परवेज खान ने अपने संबोधन में बताया कि दलित कमजोर व पिछले लोगों के लिए सरकार ने किया काम। बीएसपी की चारों सरकारों में दलित कमजोर और पिछले लोगों के लिए काम किया गया। जो लोग रेलवे लाइन एवं सड़क के किनारे झोपड़ी में बिना छत के गुजारा करते थे। उनके लिए एक लाख 22 हजार से अधिक शहरी मकान काशीराम शहर आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए। वहीं अंबेडकर ग्राम विकास योजना के अंतर्गत अंबेडकर ग्राम घोषित किया। शहर जैसी सुविधाएं देने का काम किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश में खाली पड़े व्यक्ति लोग को भरकर लगभग 8,9 लाख बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया। दलित छात्रा पैसे की कमी की बेसिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते थे। इसके लिए प्रत्येक समस्त शिक्षण संस्थानों में निशुल्क की व्यवस्था की गई। अब बाद की सरकारों ने बंद कर दी है। इस अवसर पर लोकप्रिय बसपा के वाराणसी मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य ने कहा कि चार बार की सरकार में बहन मायावती ने यह एहसास कर दिया है। कि सरकार कैसे चलती है। उन के शासनकाल में किसी भी मुस्लिम पर अत्याचार नहीं हुआ। बसपा के मंडल प्रभारी मौर्य ने कहा कि बसपा की सरकार 2027 बहुजन समाज पार्टी का सरकार बनने से कोई रोग सकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करेगी और बहन कुमारी मायावती एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। उक्त मौके पर लालचंद्र राम,अभिषेक राय, वाराणसी मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य,राम प्रकाश गुड्डू, सुभाष राम सिपाही , परवेज खान, व्यासमुनि राम, शोएब खान, आजाद टाईगर, एजाज राईन, लल्लन राम, राजू मौर्य, बघरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजीत राम, महेश बिंद आदि सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो