गाजीपुर। एक हिंदी दैनिक अखबार के संवाददाता छोटू यादव बघोल, जंगीपुर निवासी के बड़े पिता, विंध्याचल सिंह यादव, का शुक्रवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। 94 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। विंध्याचल सिंह यादव का निधन उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पीछे दो भाई और एक बेटा छोड़ें हैं।
इस दुःखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विंध्याचल सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके ज्येष्ठ पुत्र देवचन्द्र सिंह यादव ने मुखाग्नि देकर किया।
इस संकट की घड़ी में, यूनाइटेड मीडिया गाज़ीपुर का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहाँ वे शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करेंगे।
विंध्याचल सिंह यादव का जीवन संघर्षो से भरा हुआ था, और उन्होंने अपने परिवार व समाज में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि सम्पूर्ण समाज शोकाकुल है।