आनंद प्रकाश यादव प्राथमिक शिक्षक संघ गाजीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कार्यवाही से शिक्षकों में मचा हड़कंप।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के तहरीर पर मरदह थाने में आज दर्ज हुआ मुकदमा।
गिरफ्तारी की मांग।
कंपोजिट विद्यालय गुलालसराय,मरदह,गाजीपुर पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासनीय रानी वर्मा द्वारा उक्त शिक्षक को कर्मचारी शिक्षक आचरण नियमावली के विपरीत कार्य पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आज मरदह थाना में तहरीर देकर आनंद प्रकाश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर आई टी एक्ट व आई पी सी के सुसंगत धाराओं के तहत प्र थमिकी दर्ज करा दी गयी है। सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि आनंद प्रकाश यादव शिक्षक होने के बावजूद जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर अक्सर सरकार के विरूद्ध अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं जिससे शिक्षकों की छवि धूमिल होने व उनके विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट उत्पन्न होने का अंदेशा है। आनंद प्रकाश यादव प्राथमिक शिक्षक संघ गाजीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की भी संभावना है। ऐसे में आने वाले समय में आनंद प्रकाश यादव की मुश्किलें आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। बी एस ए द्वारा आनंद प्रकाश यादव के निलंबन के पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग में भी खलबली मच गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि नेतागिरी करने वाले और विभाग की छवि खराब करने वाले शिक्षकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

