(विशेष रिपोर्ट: वीएनएफए/बीबीसी -इण्डिया/विस/भा.प्रे.से.)


वाराणसी। भारत सुरक्षा परिषद ने देश में महिलाओं के साथ बढ़ती हिंसक और यौन उत्पीडन की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस पर कठोर कार्यवाई करने तथा ऐसी घटनाओ की रोकथाम करने हेतु भारत सुरक्षा परिषद ने  राष्ट्रीय महिला आयोग- भारत के साथ सहयोगो के आदान-प्रदान हेतु प्रमुख गैर- सरकारी  गुप्तचर एजेंसी क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो- सीपीआईबी के निदेशक डा.सविता पूनम तथा परिषद की सक्रिय सदस्य श्रीमती सोनी चक्रवाल को नामित किया है ,नामित की गई इन महिला पदाधिकारियों  ने महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा और हिंसक घटनाओं सहित यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने हेतु राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर सहयोगों के आदान-प्रदान हेतु  कार्य करने के प्रति तत्परता दिखाई और अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया। 

भारत की राष्ट्रीय महिला आयोग ,नई दिल्ली की सदस्य सचिव ने इन दोनों महिला पदाधिकरियों को  बतौर सदस्य प्रतिज्ञा प्रमाण - पत्र जारी कर सम्मानित किया।

यह प्रतिज्ञा प्रमाण पत्र भारत सुरक्षा परिषद ने अपने वार्षिक समारोह में दोनो महिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ,उत्तर प्रदेश डा.ओम प्रकाश सिंह के कर कमलों से सौंपा।

इस मौके पर विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानव अधिकार समिति (आईएचआरसी) के सदस्य डा.अशोक कुमार सिंह(प्रबंध निदेशक ,सिंह मेडिकल &सर्जिकल सेंटर) सीपीआईबी सचिव डा.एस.एस.गांगुली,दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा.राम अवतार पांडेय मौजूद सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।