चहनिया / चंदौली ।  व्यक्ति की पहचान उसकी माटी, संस्कार, संस्कृति से होती है,इसी को चरितार्थ करते हुए चहनियां ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल द्वारा चहनियां क्षेत्र के डॉ सरिता पब्लिक स्कूल में दीप प्रज्ज्वलित  कर तुलसी के पौधे का रोपण किया गया। अरुण जायसवाल ने कहा कि मेरा मिशन है कि इस समय देव पख कार्तिक का महीना महीना चल रहा है इस समय तुलसी का रोपण करना सुख- समृद्धि,शुद्ध वातावरण का संचार होता है। डॉ सरिता पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा तुलसी के पौधे की विशेषता जीवन में उपयोगिता,लाभ के बारे में संगोष्ठी पर अपने विचार प्रस्तुत किये। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि डॉ सरिता पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा रंगोली का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पर्यावरण व मतदाता जागरूकता,परिवहन जागरूकता का चित्र बहुत ही सुंदर और मार्मिक बनाया गया था। बच्चों द्वारा मेरा बहुत ही अद्भुत स्वागत किया गया। वही स्कूल की प्रबंधक डॉ सरिता मौर्य ने कहा कि स्कूल का ध्येय शिक्षा के साथ साथ बच्चों में सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल के प्रधानाचार्य सविता एस एन वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान महेंद्र सिंह यादव,गरिमा,सुनन्दा राय ,नीलम सिंह, प्रियंका सिंह,मनीष मौर्य, रविकांत चौहान,उपस्थित रहे।