सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 38 प्रार्थना पत्र में 04का हुआ निस्तारण।

तहसील मेहनगर में   समाधान दिवस का आयोजन मेहनगर तहसील सभागार में किया गया। 

समाधान दिवस  की अध्यक्षता कर रहे  ने वादकारियों  से क्रमशः प्रार्थना पत्र लिया।  कुल  38प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 04 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ । पुलिस विभाग से 07, राजस्व से  29, बन विभाग से 01, विद्युत विभाग 01प्रार्थना पत्र पडे।शेष सम्बंधित विभागों को निस्तारण हेतु हस्तांतरित कर दिया गया। समस्त विभाग के आए हुए अधिकारीगण, लेखपाल व कानूनगो को निर्देशित करते हुए उप जिलाधिकारी रामानुज शुक्ला ने कहा कि तत्काल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराएं इसमें लापरवाही क्षम्य  नहीं होगी। समाधान दिवस संपन्न होने के पश्चात एसडीम ने कहा की तत्काल रिपोर्ट लगाने के लिए निर्देशित किया। हर समाधान दिवस पर पुराने प्रार्थना पत्र का ध्यान रखें कितना निस्तारण हुआ और कितने प्रार्थना पत्र शेष बचे। 

मौके पर तहसीलदार प्रभात राय,नायब तहसीलदार आदर्श सिंह, पूर्ति स्पेक्टर रणधीर कुमार, सीडीपीओ निरूपमा वर्मा, नगर पंचायत लिपिक अशोक कुमार दुबे, वीडियो पल्हना, तरवां, मेंहनगर कानूनगो संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार ,अमित तिवारी,  रमेश कुमार,विनय पाण्डेय , अजय कुमार सिंह ,गौरव ,देवेंद्र कुमार तथा तरवा , गम्भीर पुर, मेंहनगर पुलिस सहित समस्त विभाग मौजूद रहे।