गाजीपुर। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष नगर के स्टीमर घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। बीते वर्षों में शहर के स्टीमर घाट में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा है, लेकिन इस वर्ष भी शहर से सटे रजागंज के पास प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य कराया जाएगा। विसर्जन के लिए गड्ढा खुदवाकर उसमें पानी भरवा दिया गया है। किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए गड्ढा के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई गई है। वहीं, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मूर्ति विसर्जन के लिए रजागंज में बनाए गए कृत्रिम तालाब का निरीक्षण कर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।