विशेष रिपोर्ट: डा.अनिल कुमार वर्मा वीएनएफए/भाप्रेसे/बीबीसी -इण्डिया
वाराणसी। भाजपा उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अनुसूचित समाज के बस्तियों में जनसंपर्क के माध्यम से जनमानस को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
पार्टी जिला कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व जिला मंत्री अनिल मिश्रा ने घर-घर का दौरा कर अभियान चलाया एवं संवाद माध्यम से मातृशक्तियों वृद्ध जन व युवाओं से आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार के कार्यों की चर्चा की।इस मौके पर आशीष उपाध्याय पूर्व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुधांशु पांडे बूथ अध्यक्ष, पिंटू उपाध्याय, रिशु मिश्रा, आशीष मिश्रा, हर्षित मिश्रा, टिंकू उपाध्याय व सैकड़ो लोगो के साथ ग्राम सभा भानपुर कार्यक्रम संयोजक श्यामधर शुक्ला, ग्राम सभा सिंहपुर संयोजक कैलाश उपाध्याय एवं ग्राम सभा महुआपुर मे संयोजक नागेंजय उपाध्याय के संयोजन मे जन संपर्क एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता अभियान व सरकार की योजनाओं की जानकारी व कार्यों की समीक्षा किया गया।

