गाजीपुर। कामरेड रामसागर सिंह जी पुस्तकालय नारीपचदेवरा के सभागार में पशुपालक समाज के नायक भारत के मूल निवासी महान सम्राट महिषासुर की शहादत स्मृति श्रद्धांजलि सभा कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कृति का उल्लेख किया गया, सभा की अध्यक्षता कामरेड अमेरिका यादव ने की सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक सेवा अवकाश पुलिस इंस्पेक्टर चन्द्रदेव यादव ने कहा कि दुर्गा जी और महिषासुर संघर्ष को आर्या, अनार्यो का युद्ध कहा,यह आर्य संस्कृति व भव संस्कृति (द्रविड़ संस्कृति) का संघर्ष और कानित दैत्य दानव, राक्षस को भारत के पिछड़े, अनुसूचित जाति जन जाति का पूर्वज बताया गया, देवता देवी आर्य तथा इसके विरुद्ध दैत्य, दानव, राक्षस अनार्य थे,इनका वंश व कुल दैत्य दानव राक्षस था,यह संज्ञा अपराध कृत्य के रूप में उल्लेख करना अनुसूचित है।

इस सभा में निम्न लोगों में का० अमेरिका सिंह यादव, पूर्व इन्स्पेक्टर चन्द्रदेव यादव, समाजवादी जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव, यादव महासभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामविजय सिंह यादव, पूर्व कैप्टन विनोद यादव जी, पूर्व प्रधानाचार्य फौजदार राम, पूर्व प्रधानाचार्य जोगेन्द्र यादव,राम अवध, रामबदन यादव, किसान नेता रामाश्रय यादव, सीताराम राम, हंसलाल राम आकाश यादव आदि लोगों ने सम्बोधित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, संचालन जुड़ावर यादव जी ने किया।