थाना करंडा पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, वांछित इनामियां शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में मंगलवार को थानाध्यक्ष करंडा प्रशांत कुमार चौधरी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चाडीपुर तिराहे से वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र लालचन्द्र यादव ग्राम दवोपुर मड़ई थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

