जखनिया। आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अपने शक्तिकेन्द्र जखनियां के बूथ संख्या 204 पर ग्रामीणों के साथ 9वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। आज जब हम योग के प्रसार के लिए प्रयास करते हैं, तो विश्व के हर व्यक्ति के लिए 'सर्वे संतु निरामया' की कामना करते हैं। योग को अपने जीवन का नित्य हिस्सा बनाने के साथ ही, योग दिवस का भी बढ़-चढ़कर प्रचार करें। वर्मा ने कहा इस भौतिक युग में सर्वांगीण विकास हेतु योग अति उत्तम है। कहा गया है कि 'योगः कर्मः कौशलम' अर्थात किसी भी कार्य को सही तरीक़े से करना ही योग है। योग का अर्थ है अपने शरीर को अपने मन से जोड़ना। आप प्रतिदिन समय निकाल कर सूर्यनमस्कार और प्राणायाम अनुलोम विलोम, कपालभाति अवश्य करें, निश्चित लाभ होगा व आपका अपनी ज्ञानेन्द्रियों पर नियंत्रण स्थापित हो जायेगा। वर्मा ने कहा यह प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने यह विजन दिया था और उनके नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि हर साल 21 जून वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने योग दिवस के लिए अपने संदेश में कहा कि योग एकजुट करता है। आज अमेरिका से लाइव संदेश में प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से वीडियो संदेश के माध्यम से जुड़ रहा हूं, लेकिन मैं योग करने के कार्यक्रम में आपके साथ भाग नही ले पा रहा हूं। पर आज शाम भारतीय समय के अनुसार करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में विशाल योग कार्यक्रम में शामिल रहूंगा। भारत के आह्वाहन पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के ऐतिहासिक समारोह में एक अनोखे योग सत्र की अगुवाई करेंगे। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी और दुनियाभर से आए प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे। यह भारत के लिये गौरव की बात होगी। वर्मा ने सभी को 9वें 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया, और ग्रामीणों को योग का गुर सिखाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश जयसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, सुनील राम, रजवंती देवी, कमला देवी, अनील, शिव शंकर, चिंटू गुप्ता, बंटी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।