गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दूधनाथ पुत्र मदाड़ी निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल है। उसके विरुद्ध अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम, न्यायालय कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 113/26 के तहत लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/5 में वारंट जारी था।
वहीं, दूसरे आरोपी छोटकन उर्फ छोटे ठाकुर पुत्र शम्भू, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना बरेसर, गाजीपुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध प्रकीर्ण फौजदारी वाद संख्या 73/26 में भारतीय दंड विधान की धारा 323, 504 और 506 के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।
दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर की। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर।

