गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-संकाय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर 2026 को किया गया। प्रतियोगिता प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में आरम्भ हुई। पूरे दिन महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के खिलाड़ियों वालीवाल, वास्केटवाल, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और समापन समारोह दोपहर 03: बजे बजे आयोजित किया गया।
विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने कहा, “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और संघर्ष की भावना भी विकसित करते हैं। आज के विजेताओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर अभ्यास से सफलता अवश्य मिलती है। मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे भविष्य में और ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।”
धन्यवाद देते हुए प्राचार्य पी० जी० कॉलेज प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि “आज का यह आयोजन महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। शारीरिक शिक्षा विभाग के अथक प्रयासों और छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह प्रतियोगिता सफल रही। मैं मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमें प्रोत्साहित किया। सभी शिक्षकों और छात्रों का भी धन्यवाद जिन्होंने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।”
आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह, डॉक्टर अमृता सिंह, डॉ० मिथिलेश सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, डॉ० अतुल कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन महाविद्यालय में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

