पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास से हुई गिरफ्तारी, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 840 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां अपनी टीम के साथ लंबित विवेचना एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने लव उपाध्याय पुत्र बुच्चन उपाध्याय को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम रसूलपुर हविबुल्लाह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बरेसर में मु0अ0सं0 211/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास में निम्नलिखित मामले दर्ज बताए गए हैं:
- मु0अ0सं0 211/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट, थाना बरेसर, गाजीपुर।
- मु0अ0सं0 176/26, धारा 115(2), 352 एवं 351(3) BNS, थाना नोनहरा, गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं थाना बरेसर पुलिस टीम शामिल रही।
गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

