गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने शुक्रवार, 04 सितंबर 2026 को एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03 द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में की।

पुलिस के अनुसार, एसटी संख्या 795/2023, राज्य बनाम शिवप्रसाद चौहान आदि, धारा 323/34, 504/34 एवं 308/34 भादवि, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर से संबंधित अभियुक्त शिवप्रसाद चौहान पुत्र दसई चौहान, निवासी ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस टीम ने घर से दबोचा

अभियान के दौरान उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज मय हमराह पुलिस टीम ने वारंटी को उसके निवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटी:

 शिवप्रसाद चौहान पुत्र दसई चौहान

 ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम:

 उ0नि0 उमाशंकर सरोज मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।