गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के अनुमोदन से भाजपा सोशल मीडिया संयोजक गर्वजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति, विधानसभा पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति तथा मंडल संयोजक एवं सह-संयोजकों का चयन कर सूची जारी की है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की गतिविधियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को सोशल मीडिया के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का कार्य करेगी।
भाजपा सोशल मीडिया संयोजक गर्वजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया टीम को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा। संगठन की गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

