मौसम विभाग लखनऊ ने जारी किया अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
गाजीपुर। जनपद में मौसम को लेकर एक बार फिर सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से गाजीपुर में तेज हवा, मेघगर्जन, वज्रपात तथा हल्की से मध्य वर्षा की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसम चेतावनी रात 12:03 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना बताई गई है।
बिजली की कड़कड़ाहट और बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की हर अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
क्या करें?
🔹 सुरक्षित भवन के अंदर रहें।
🔹 मौसम विभाग एवं प्रशासन की चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।
🔹 बिजली चमकने पर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से तुरंत दूर हो जाएं।
🔹 जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।
क्या न करें?
पेड़ के नीचे, खेतों या खुले मैदान में खड़े न रहें।
नदी, नाले और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
वज्रपात के दौरान मोबाइल चार्जिंग और अनावश्यक विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल से बचें।
अफवाहों पर भरोसा न करें—केवल प्रशासन एवं अधिकृत विभागों की सूचनाओं पर विश्वास करें।
सुरक्षा के लिए उपयोगी ऐप
दामिनी ऐप — आकाशीय बिजली से संबंधित चेतावनी और बचाव की जानकारी के लिए।
सचेत ऐप — आपदा संबंधी चेतावनी एवं अलर्ट प्राप्त करने के लिए।
आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें
112 | 1077 | 1070
जनहित में इस जरूरी सूचना को अधिक से अधिक लोगों और ग्रुपों में शेयर करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

