गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर | 02 सितंबर 2026, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त उमेश उर्फ मोनू चौधरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जसदेवपुर मोड़, भांवरकोल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

किस मामले में था वांछित?

गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 172/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 गिरफ्तार अभियुक्त

उमेश उर्फ मोनू चौधरी

पुत्र – अर्जुन चौधरी

निवासी – ग्राम रामपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह

थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।