गाजीपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ANTF गाजीपुर और थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 458 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक कथित शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को ANTF गाजीपुर के उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख तथा थाना दिलदारनगर के उपनिरीक्षक राजितराम यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त/चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर दिलदारनगर-बौअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अकलीम खाँ पुत्र स्व. मो. मंसूर खाँ, निवासी बहुअरा, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज
बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 8/21/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उ0नि0 शमी अशरफ शेख — ANTF गाजीपुर एवं टीम
उ0नि0 राजितराम यादव — थाना दिलदारनगर एवं टीम
458 ग्राम हेरोइन की बरामदगी
पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

