गाजीपुर में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, टाटा मैजिक में लदे मिले 2 गाय व 1 बछड़ा
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 गोवंश—02 गाय व 01 बछड़ा—के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से गोवंश लदा टाटा मैजिक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक श्याम सिंह मय हमराह द्वारा पतालगंगा चट्टी पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अवथही, थाना भांवरकोल के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान टाटा मैजिक पिकअप संख्या UP32LN2921 में 03 गोवंश लदे मिले।
पुलिस ने मौके से दीपक कुमार वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद वर्मा, निवासी हैबतमऊ, मवैया चुंगी, रायबरेली, को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 182/26, धारा 3/5ए/5बी/8 गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

