गाजीपुर। थाना सादात पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन, ईयरबड्स, चार्जर, ईयरफोन सहित ₹5,000 नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को ग्राम बरेहता निवासी परविन्द विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन, 13 पीस कीपैड फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और ₹7,000 नकद लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना सादात पर मु0अ0सं0 185/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विवेचना के दौरान 23 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी मखदूमपुर उपनिरीक्षक सन्तराम यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव (22 वर्ष), पुत्र घुरफेकन यादव, निवासी भीमापार, थाना सैदपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो मोबाइल फोन मय बैटरी, चार्जर व ईयरफोन, तीन अदद ईयरबड्स तथा ₹5,000 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

चोरी की घटना के खुलासे में चौकी प्रभारी मखदूमपुर उपनिरीक्षक सन्तराम यादव मय हमराह पुलिस टीम, थाना सादात की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा होने के साथ ही बरामदगी ने जांच को अहम दिशा दी है।