गाजीपुर 27 अगस्त 2026 - जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला द्वारा जनपद में चीनी तथा प्याज के बढ़ते मूल्य के निर्धारण तथा पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकार बंधुओ को बताया कि मंडी स्तर व थोक विक्रेताओं के चीनी व प्याज के स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है जनपद एवं तहसील स्तर पर गठित/नामित अधिकारियों द्वारा थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं भंडार गृहों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी थोक अथवा फुटकर विक्रेता द्वारा जमाखोरी, कालाबाजारी कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने अथवा स्टॉक संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रावधानों के तहत आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

       


जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि आज 27 अगस्त 2026 को वर्तमान में जनपद गाजीपुर में 8115.50 कुंतल चीनी तथा 2156.00 कुंतल प्याज का स्टॉक सुरक्षित है। जनपद में प्याज व चीनी की कोई कमी नहीं है और इसकी आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जा रही है जन सामान्य अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से प्रचलित सामान्य दरों पर चीनी एवं प्याज खरीद कर सकते हैं नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में खरीदारी कर भंडारण ना करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करे।

         बाजार व्यवस्था पर पैनी नजर रखने तथा कालाबाजारी रोकने के लिए जनपद स्तर पर एक मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया जिसका दूरभाष नंबर 0548-2224041 है।

        इसके अतिरिक्त चीनी व प्याज की आपूर्ति, उपलब्धता या कृत्रिम मूल्य वृद्धि से संबंधित किसी भी शिकायत हेतु नागरिक राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निम्नलिखित अधिकारियों के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं मंडी सचिव जंगीपुर- 7007652822, मंडी निरीक्षक सैदपुर 9648637787, मंडी निरीक्षक यूसुफपुर 8795616020, मंडी निरीक्षक/मंडी प्रभारी जमानिया 9450587470 है। 

            इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, डिप्टी आरएमओ, पत्रकार बंधु सहित अन्य उपस्थित रहे।