गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित चल रहे 18 वर्षीय अभियुक्त शनि सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा थाना रामपुर मांझा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 099/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शनि सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज, निवासी ग्राम लंगड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र 18 वर्ष, को देवकली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शनि सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज
निवासी—ग्राम लंगड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
उम्र—18 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय मय हमराह
थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना रामपुर मांझा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

