गाजीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5172 वाहनों की चेकिंग
गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और ओवरस्पीडिंग के कारण होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान को और तेज कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद को उपलब्ध कराए गए दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के कुशल नेतृत्व में अभियान चलाकर कुल 5,172 वाहनों की चेकिंग की गई।
कार्रवाई के दौरान 635 वाहनों के चालान किए गए और कुल ₹9,09,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 6 वाहनों को सीज किया गया।
कार्रवाई की प्रमुख झलक
ओवरस्पीडिंग: 52 चालान
हेलमेट न लगाने पर: 347 चालान
रॉन्ग साइड: 04 चालान
वायु प्रदूषण: 01 चालान
सीज वाहन: 06
कुल चेक किए गए वाहन: 5,172
कुल चालान: 635
शमन शुल्क: ₹9,09,000
गाजीपुर पुलिस का संदेश स्पष्ट है—सड़क पर रफ्तार से ज्यादा जरूरी है जिंदगी। पुलिस द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो।

