गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-249/2026, धारा 103(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मिट्ठू यादव उर्फ अम्बरीश यादव (18 वर्ष) को अभईपुर नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मिट्ठू यादव उर्फ अम्बरीश यादव
पुत्र – घुमन यादव
निवासी – ग्राम बरूईन, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर
उम्र – करीब 18 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

