भांवरकोल। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सिर गोवर्धन से प्रारंभ हुई समरसता कलश यात्रा बुधवार को अपने भ्रमण के 12वें दिन मुहम्मदाबाद विधानसभा के भांवरकोल प्रथम एवं भांवरकोल द्वितीय मंडल के विभिन्न स्थानों पर पहुंची।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ समरसता कलश का पूजन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शशांक राय, पीयूष राय, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, रविंद्र नाथ राय, राजेश मिश्र, रविशंकर राय, जयशंकर राय, अजीत राय, जयकृष्ण राय, कृष्णकांत, आलोक शर्मा, प्यारे मोहन यादव, ओमप्रकाश गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह यात्रा संत रविदास जी के समता, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी।