गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने बुधवार, 26 अगस्त 2026 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह ने थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2026, धारा 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र स्व. शंकर यादव, निवासी ग्राम खोजापुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम खोजापुर से गिरफ्तार किया।
तमंचा और कारतूस बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक रामअवध यादव के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज है—
मु0अ0सं0 223/2026 — धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना दुल्लहपुर।
मु0अ0सं0 935/2017 — धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

